जिले में अगर कोई कोरोना गाइड लाईन का उल्लघंन करे,तो इन व्हाट्सअप नम्बरों पर दें सूचना - तुरंत होगी कार्यवाही

बुरहानपुर 6 अप्रैल, 2021/-जिले में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम को प्राथमिकता में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार अब आम नागरिक कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लघंन होने पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किये जा रहे निम्न नंबरों पर व्हाट्सअप के माध्यम से जानकारी/सूचना देकर कोरोना नियंत्रण में अपना सहयोग दे सकते है।

सूचना/शिकायत हेतु क्षेत्र वार व्हाट्सएप नम्बर
- जनपद पंचायत बुरहानपुर के लिए श्री निखिल सिंह व्हाट्सअप नं. 99937-85610
- नगर निगम बुरहानपुर अंतर्गत श्री अभिलाष मरावी 88176-48241
- जनपद पंचायत खकनार डॉ. प्रणय तिवारी 94069-80957,
- नगर पालिका नेपानगर श्री अशोक बारेवर 98265-48523 और
- नगर परिषद शाहपुर श्री विकास जवादे 90096-56610 के व्हाट्सअप नंबर शामिल है।
सूचना / शिकायत के प्रकार -
इन व्हाट्सअप नंबर पर -
● आम नागरिक के मास्क न लगाने सें संबंधित सूचना।
● दुकान/प्रतिष्ठान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर।
● रात्रि 10 बजे पश्चात होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा आदि संचालित रहने पर।
● होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा/हाथ ठेला आदि पर खडे़/बैठकर भोजन/नास्ता करवाना संबंधी। 
● शादी में 50 से अधिक व्यक्ति की उपस्थिति अथवा शव यात्रा में 10 से अधिक व्यक्तियों के सम्मिलित होने पर,

इत्यादि संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post