भोपाल - कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन और ओपन बुक प्रणाली से कराने का फैसला किया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब क्लास 9वीं एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो विकल्प होंगे।
विकल्प एक - ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा।
विकल्प दो - विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र स्कूलों से दिए जाएंगे और स्टूडेंट्स घर पर पेपर हल कर स्कूल द्वारा निर्धारित समय सीमा में अपनी उत्तर कॉपी जमा करेंगे।
Tags
प्रदेश समाचार