भोपाल। मध्य प्रदेश में एक से आठवीं क्लास तक सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में 13 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही निजी स्कूलों में 30 अप्रैल तक कक्षाओं का संचालन नहीं होगा.
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इन छुट्टियों का लाभ मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सभी प्रकार के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को मिलेगा।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी गर्मियों की छुट्टी के आदेश के अनुसार कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल 2021 से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं में कार्यरत शासकीय शिक्षक कर्मचारियों के लिए 15 अप्रैल 2021 से 9 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश इस शर्त के साथ घोषित किया जाता है कि संबंधित शिक्षक पूर्ण परीक्षाओं की पूर्णता होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
Tags
प्रदेश समाचार