जिला प्रशासन और मीडिया संघ का अनूठा महाअभियान"नो मास्क नो एंट्री" दुकानदार स्वयं बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

बुरहानपुर - जिला प्रशासन बुरहानपुर एवं मध्यप्रदेश मीडिया संघ  मिलकर सम्पूर्ण जिले में "नो मास्क नो एंट्री" महा अभियान की शुरूवात करने जा रहा है। 
वर्तमान विकट समय में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश मीडिया संघ का ये अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। 
आज बुधवार को जानकारी देते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अभियान को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश मीडिया संघ के तत्वधान में और जिला प्रशासन के प्रयास से "नो मास्क नो एंट्री" शहर भर में अभियान छेड़ने जा रहे है इसमें- दुकानदारों को नो मास्क नो एंट्री का बढ़िया सा फ्लेक्स, स्टिकर निशुल्क बनाकर दिया जा रहा है उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि इस स्टिकर को दुकान के सबसे उचित स्थान पर लगाये, ताकि ग्राहक भी उससे प्रेरणा ले कर मास्क का उपयोग करें। 
प्रत्येक विभागीय कार्यालय में भी चलेगा यह अभियान-
इस अभियान के तहत, प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनने के महत्व, किस तरह से मास्क का उपयोग करना है और इसे नष्ट कैसे करना है, इसे लेकर जागरूक किया जाएगा। 
अब कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में भी मास्क के बिना एंट्री नहीं होगी. 
 'मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं' और सुरक्षित दूरी के नियम को अनिवार्यता से लागू करवाने के लिए प्रारम्भ किए गए इस जनआंदोलन में लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post