बुरहानपुर 5 अप्रैल, 2021/- कोविड-19 के नियमों का पालन ना करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने समय सीमा की बैठक में दिये।
उन्होंने कोविड-19, उपार्जन, सीएम हेल्पलाइन विषयों को प्राथमिकता पर रखकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में कहा कि माह अप्रैल में जीरो टॉलरेंस तर्ज पर कार्यवाही करें। प्रत्येक जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करंे कि यदि आपकी नजर में कोई कार्यक्रम होता दिख रहा है तो उसकी सूचना तुरंत देवे ताकि बिना अनुमति के कार्यक्रम होने पर कार्यवाही की जा सकें।
◆ सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी एवं अन्य समस्त कार्यक्रम जो बिना अनुमति के संचालित हो रहे है पर कार्यवाही करने।
◆ होम क्वारेंटाईन किये गये व्यक्ति पर सतत् रूप से मॉनीटरिंग करना।
◆ शासकीय कार्यालयों अन्य कार्यालयों में नो मास्क-नो एन्ट्री का चस्पा करना।
◆ प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लघंन कर महाराष्ट्र से जिले में आने वाली बसों पर कड़ाई के साथ कार्यवाही करने।
◆ जो कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे उन्हें प्रोत्साहित करना एवं जो कार्य नहीं कर रहे है उन्हें दंडित करें।
◆ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डाबर को निर्देशित किया कि होटल व रेस्टारेंट संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें प्रशासन के आदेशों का पालन करने हेतु निर्देशित करें एवं सतत् रूप से होटल व रेस्टारेंट का निरीक्षण भी करें।
◆ महाप्रबंधक उद्योग एवं श्रम विभाग को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण कर मास्क पहनने हेतु प्रेरित करें एवं मास्क ना पहनने पर कार्यवाही करें।
◆ बाहर से आने वाले व्यक्तियों, जो दरगाह दर्शन के लिए आ रहे है, उन्हें दरगाह में प्रवेश देने से पूर्व आरटी-पीसीआर रिपोर्ट देखकर ही प्रवेश दिया जाये।
◆ ग्रामीण क्षेत्रों में जो व्यक्ति बाहर से यात्रा करके आ रहे है, उन्हें पहले संस्थागत रखा जाये उसके पश्चात नियत दिवस पर टेस्ट करवाया जाये।
◆ जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में हो रहे शादी, कार्यक्रमों एवं कितने लोग बाहर से आये है इसकी संपूर्ण जानकारी तैयार रखे एवं जो बिना अनुमति के कार्यक्रम हो रहे उसकी सूचना तुरंत देंवे।
◆ उल्लेखनीय है कि हाट बाजार प्रतिबंधित है यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लघंन करता है तो उस पर एफआईआर दर्ज करायी जाये।
◆ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि साउंड सिस्टम संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें निर्देशित करे कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजन करने वालो को साउंड सिस्टम ना देंवे।
◆ ग्रामीण तथा नगरीय दुकानों पर नो मास्क-नो एन्ट्री का चस्पा करें।
◆ प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में कोविड सभाएं आयोजित करें एवं निर्धारित सदस्यों की उपस्थिति में मास्क पहनने एवं कोविड के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को प्रेरित करने हेतु जनजागरूकता लाये एवं जानकारी दे कि सर्दी, खांसी, बुखार है तो जांच अवश्य कराये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बड़ोले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री दीपक चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Tags
बुरहानपुर समाचार