बुरहानपुर/5 अप्रैल, 2021/-जहां एक ओर कोरोना वायरस अपने पैर फैला रहा है। वहीं दूजी ओर जिला प्रशासन नाना प्रकार के प्रयासों को अपनाकर कोरोना की चेन तोड़ने में सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रहा है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों द्वारा चयनित क्षेत्रों में सतत् रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में कोरोना पॉजिटिव आये लोगों को एवं यात्रीगण जिन्हें होम क्वारेंटाईन किया गया है। उन्हें रेण्डमली अधिकारियों द्वारा चेक किया जा रहा है और यह जांच प्रक्रिया निरंतर रूप से जारी रहेंगी।
अधिकारी होम क्वारेंटाईन किये गये व्यक्ति के यहां जाकर यह जांच करेंगे कि व्यक्ति घर पर रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहा है या नहीं तथा निर्धारित टीम द्वारा समय-समय पर उनका फॉलोअप लिया जा रहा है या नहीं। कोविड-19 के नियमों एवं प्रशासन के आदेशों का उल्लघंन करने वाले पर कार्यवाही की जायेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार