अगर आप स्मोकिंग छोड़ना चाह रहे हैं, तो ये 5 टिप्स आपको मदद कर सकती है।
1. धूम्रपान छोड़ने के लिए एक तारीख चुनें -
धूम्रपान छोड़ने के लिए, सबसे पहले आपको खुद से वादा करना होगा कि आप स्मोकिंग छोड़ देंगे। फिर एक तारीख चुनें, जो आसपास ही हो तो बेहतर है, ताकि आपका मन न बदल जाए।
घर से सिगरेट के पैकेट, लाइटर, एशट्रे, रोलिंग तंबाकू और स्मोक से संबंधित सभी चीज़ों को फेंक दें ताकि इन चीज़ों को देख आपका मन फिर स्मोकिंग की तरफ न जाए।
2. स्मोकिंग की याद दिलाने वाली चीजों से रहें दूर -
आमतौर पर लोग शराब के साथ स्मोक करते हैं, या सुबह की चाय के साथ स्मोक करते हैं, खाना खाने के बाद या फिर किसी को देश स्मोक करने का दिल करने लगता है। इन सभी ट्रिगर्स को पहचानें और इनसे दूर रहने की कोशिश करें।
3. ध्यान कहीं दूसरी चीजों में व्यस्त करें -
अगर आपको सिगरेट पीने या तंबाकू चबाने का मन करता है, तो अपना ध्यान कहीं और लगाएं। आप टीवी देख सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं या अपने पसंदीदा गाने पर नाच सकते हैं, टहलने जाएं या किसी मित्र को भी इसके बारे में बात करने के लिए कहें। आप कुछ भी ऐसा करें जिससे स्मोकिंग का ख्याल आपके दिमाग से निकल सके। साथ ही सेहतमंद खाना खाएं, अपनी डाइट में फल और सब्ज़ियों को शामिल करें।
4. विकल्प करें इस्तेमाल -
आप चुइंगगम चबा सकते हैं, मुंह में मिंट की गोलियां रख सकते हैं या फिर कुछ भी ऐसा जिससे स्मोकिंग का ख़्याल आपके दिमाग़ से निकले।
5. तनाव न लें -
शोध से पता चला है कि स्मोकिंग का कारण तनाव होता है। इसलिए कोशिश करें कि तनाव से दूरी बनाएं रखें। अगर ऐसी मुमकिन नहीं हो पा रहा है, तो किसी डॉक्टर से सलाह करें।