जिला प्रशासन और म.प्र.मीडिया संघ का जागरूकता मिशन,..मंत्री विजय शाह ने किया शुभारंभ

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में बढते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ म.प्र. मीडिया संघ की जिला ईकाइ के द्वारा "नो माक्स नो एंट्री" अभियान शुरू किया गया है। 
अभियान का शुभारंभ प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के हाथों गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभा ग्रह में किया गया, मीडिया संघ शहर के व्यवसाईक प्रतिष्ठानो के संचालकों के नो मास्क नो एन्ट्री के पोस्टर, फलैक्स निशुल्क बनाकर देगा जिसे दुकान संचालक इस फलैक्स पोस्टर को अपने प्रतिष्ठान में द्वार के मुख्य पर स्थान देगा। 
जिससे दुकान में प्रवेश करने वाले ग्राहक इस से प्रेरित होकर मास्क लगाकर दुकान में प्रवेश करेगें।
यह अभियान मप्र मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयंत ठाकरे एंव प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी की प्रेरणा से जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरे जिले में चलाऐगा। 
इसी के पोस्टर फलैक्स का म.प्र. मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष बंटी नागौरी की मौजूदगी में मंत्री विजय शाह ने पोस्टर का विमोचन किया। 
इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ विधायक सुरेन्द्र सिंह एंव विधायक नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर भी उपस्थित थीं मीडिया संघ अध्यक्ष बंटी नागौरी ने बताया कि मीडिया संघ के सदस्य व्यवसायक प्रतिष्ठानो के संचालको के साथ प्रतिष्ठान का फोटो खींच उसका फलैक्स बनाकर निशुल्क देंगे जिसे प्रतिष्ठान पर लगाया जाऐगा संघ के इस अभिनव कार्य की मंत्री शाह और जिला कलेक्टर ने सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post