बुरहानपुर - भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर की कोविड -19 के अंतर्गत महत्वपूर्ण सभा का आयोजन कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री प्रवीणसिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागृह में किया गया ।
जिसमें वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये जन - जागरण व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।
जिसमें जिले के अत्यधिक संक्रण की संभावना वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रेडक्रॉस के वॉलेन्टियर्स , प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना से बचाव , लक्षण , सावधानी एवं अत्यधिक टीकाकरण हेतु प्रेरणा का कार्य करेंगे ।
इस हेतु विभिन्न क्षेत्रों के लिये टीम गठित की गई ।
कलेक्टर श्री प्रवीणसिंह द्वारा बताया गया कि बुरहानपुर में शीघ्र ही शहर के मध्य रेडक्रॉस भवन में जय स्तंभ के पास टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ आगामी सोमवार से करने जा रहे है ।
उन्होने लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी नागरिक टीकाकरण अधिक से अधिक करवायें ।
साथ ही उन्होने बताया कि जिले में वर्तमान में अत्यधिक उपयोगी रेमडेसीविर इन्जेक्शन , फैबीफ्लू टेबलेट व ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जावेंगी ।
समय आने पर रेडक्रॉस के माध्यम से जिस भी उपकरण या औषधि की आश्यकता होगी रेडक्रॉस के माध्यम से व्यवस्था करवायी जावेंगी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार