मार्गदर्शक सूची
- सबसे पहले होम क्वारंटाइन के समय चिकित्सकों की बताई दवा को समय से खाते रहें।
- शरीर का ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम करते रहें।
- रोज सुबह शरीर का तापमान व ऑक्सीजन लेबल नापें।
- मास्क लगाने के बाद चेहरे पर बार- बार हाथ न लगाएं।
- सेनेटाइजर की छोटी बोतल हमेशा अपने पास रखें व उससे हाथ सेनेटाइज करते रहें।
- सर्दी, खांसी होने पर स्वच्छ मास्क व रुमाल का इस्तेमाल करें।
- परिवार में कोई किसी अन्य का मास्क इस्तेमाल न करे।
- भोजन करते समय कम से कम बोलें व एक दूसरे के आमने- सामने न बैठें।
- वाहन चलाते समय व उसमें बैठे रहने पर भी मास्क पहने रखें।
- मॉर्निंग व इवनिंग वॉक के समय भीड़ से बचें।
- बाहर या ऑफिस से आने के बाद शरीर को साफ करें व कपड़े धुलने को दे दें।
- थर्मामीटर व थर्मल गन घर पर रखें और उसका इस्तेमाल करें।
- बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखें।
- बीमार लोगों पर विशेष ध्यान दें।
- रिश्तेदारों व मित्रों के घर जाने से बचें।
- पारिवारिक उत्सव व पार्टी न करें।
- सोसायटी में निकलनेवाला हर व्यक्ति मास्क का इस्तेमाल करे।
- सोसायटी में छोटे बच्चे व सीनियर सिटीजन बिना वजह न निकलें।
- सोसायटी में दो व्यक्ति बातचीत के समय छह फुट का अंतर रखें।
- सोसायटी में वेटिंग रूम का इस्तेमाल बंद करें।
- सोसायटी में घर की रिंगबेल, हैंड रेलिंग, लिफ्ट को छूने से बचें।
- लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय हाथ में कागज का उपयोग करें।
- सोसायटी में किसी बाहरी को प्रवेश न दें।
- सोसायटी में आनेवाले हेल्पर, ड्राइवर, सफाईकर्मी के बॉडी टेम्प्रेचर की जांच एवं ऑक्सीजन लेबल की जांच की जाए।
- घर का एक ही व्यक्ति बाजार व मॉल सामान खरीदने जाए।
- दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- ज्यादा से ज्यादा सामान ऑनलाइन खरीदने की कोशिश करें लेन- देन डिजिटल में करें।
- दुकानदार बिना मास्कवालों को अंदर आ आने दें।
- दुकान व कॉम्प्लेक्स में कम लोगों को आने की अनुमति दें।
- दुकान में प्रवेश से पहले ग्राहकों के शरीर का तापमान नापने व सेनेटाइजर की व्यवस्था हो।
- ऑफिस में जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को बुलाएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना से निपटने की व्यवस्था हो।
- मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो।
- सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करते समय भीड़ से बचें। मुंह पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
Tags
स्वास्थ्य समाचार