मुंबई - अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त वो होम क्वारंटीन में हैं। अभिनेता ने कहा कि 'कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने की सावधानी बरती उसके बाद भी इस वायरस से संक्रमित हो गया हूं। घर के बाकी सदस्यों का टेस्ट हुआ लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
गोविंदा ने आगे कहा कि 'मैं इस वक्त घर पर आइसोलेशन में हूं और सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। मैं सभी से गुजारिश करना चाहता हूं कि सभी लोग सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें।'