उज्जैन - शहर के पाटीदार फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, अस्पताल में भर्ती कई मरीज आग में झुलस गए। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। गनीमत रही घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया।
Tags
प्रदेश समाचार