म.प्र. गृह विभाग का नया आदेश - पढ़ें पत्र, हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों को रहना होगा सेल्फ आइसोलेशन में

भोपाल - मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को एक आदेश निकल कर कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले से लौटने वाले सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही 'स्व-पृथकवास' में रहना होगा।
मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ''हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही स्व-पृथकवास में जाने का निर्देश दिया गया है।''

गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिये हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुँचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post