मास्क न पहनने वालों को कैद में रखने के लिए खरगोन में दो अस्थाई जेल बनाई गई

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कैद करने के लिए मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो अस्थाई जेलों की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

खरगोन जिले के एक पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश वास्कले ने शुक्रवार को बताया कि मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कम से कम छह घंटे तक इन अस्थाई जेलों में रखा जाएगा तथा उनसे कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post