पालना योजना: नवजात बच्चों को फेंके जाने से बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों के बाहर रखें जाएंगे पालने

भोपाल - मध्य प्रदेश के 300 से ज़्यादा सरकारी अस्पतालों में अब पालना लगाया जाएगा. महिला और बाल विकास विभाग की इस योजना का मकसद लोंगों को अनचाहे बच्चों से छुटकारा पाने के लिए इन शिशुओं को झाड़ियों में फेंकने से रोकना है.
महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक विशाल नाडकरणी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अनचाहे नवजात बच्चों की मौत की संख्या को देखते हुये ये पालना योजना शुरू की जा रही है, जिससे अब अस्पतालों में भी बाहर पालना रखा जाएगा. जिससे लोग बच्चों को सुरक्षित हाथों में सौंप जायें.


सरकार का मानना है की जो लोग अनचाहे बच्चों को इधर उधर असुरक्षित जगहों पर फेंक जाते हैं. इन छोटे बच्चों की जान बचाना कठिन होता है. इसलिए जो पालने अब तक अनाथालयों के बाहर ही लगाए जाते थे वो अब सरकारी अस्पतालों के बाहर भी लगेंगे. इससे लोंगों में जागरूकता भी आएगी. भोपाल में पिछले साल चार बच्चे झाड़ियों में मिले थे, जिनमें से दो की मौत हो गयी थी और इसी प्रकार पूरे प्रदेश में 40 बच्चे मिले जिनमें 10 को नहीं बचाया जा सका.

Post a Comment

Previous Post Next Post