चाइल्डलाइन टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोको अभियान

बुरहानपुर। जिले में बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी बुराहनपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 3 अप्रैल 2021 को चाइल्डलाइन टीम द्वारा आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओ के साथ शहर के चयनित स्थानों पर भिक्षावृत्ति निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को राजघाट पर दो बालिकाएं भिक्षावृत्ति करते हुई पाई गई, टीम द्वारा बालिकाओ से बात की गई और उन्हें समझाइश दी की भिक्षावृत्ति नहीं करें। इसके बाद टीम द्वारा बच्चों से उनके माता-पिता का नाम व पता पूछ कर बच्चों के साथ बच्चों के घर विजिट की गई वहां पर उपस्थित परिजनों से इस संबंध में चर्चा की गई और उन्हें बताया गया कि बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं करवाए, भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया और उन्हें बताया गया कि बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा का ध्यान रखें, साथ ही साथ बताया गया कि अगली बार टीम के निरीक्षण में यदि बच्चे भिक्षावृत्ति करते हुए पाए जाते हैं तो संबंधितो पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। माता-पिता द्वारा टीम को आश्वासन दिया गया कि वह बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं करवाएंगे और बच्चों की  शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान देंगे। टीम द्वारा मौके पर पंचनामा बनाया गया एवं माता-पिता के कथन लिए गए टीम द्वारा निरंतर फॉलो अप लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post