बुरहानपुर नि.प्र.- आज दिंनाक को पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. की जिला इकाई बुरहानपुर के द्वारा पेंशनर्स की चली आ रही 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी म.प्र. शासन के नाम माननीय सुरेन्द्र सिंह जी विधायक बुरहानपुर के माध्यम से सौपा गया l जिसमे पेंशनरों की समस्याओ समबन्धि 01.07.2019 से 5 प्रतिशत तथा 01.01.2020 से 4 प्रतिशत राहत राशी का भुगतान , छटे वेतन आयोग की लंबित 01.01.2006 से 31.08.2008 तक 32 माह अंतर राशी का ब्याज सहित भुगतान , सातवे वेतनमान से 27 माह एरियर का भुगतान 01.01.2006 के पूर्व पेंशनरों की भारत सरकार के परिपत्र दिंनाक 12.05.2017 के द्वारा दिए गये पेंशन पुनरीक्षण के अनुरूप राज्य के बाहर चिकित्सा समबन्धि समुचित व्यवस्था l
Tags
बुरहानपुर समाचार