बुरहानपुर - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल रविवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका उत्सव मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण महोत्सव के तहत आज जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
इसके तहत जिले में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, पुराना टीबी अस्पताल, मातृ सेवा सदन,सईदा हॉस्पिटल, ईएसआई बीमा हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, उपस्वास्थ्य केंद्र नाचनखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोपनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदली, उप स्वास्थ्य केंद्र दर्यापुर, उप स्वास्थ्य केंद्र बिरोदा,उप स्वास्थ्य केन्द्र
बोरी बुजुर्ग, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र डोईफोडिया, उप स्वास्थ्य केंद्र मंगरूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर, सारोला ,सीवल, उप स्वास्थ्य केंद्र देडतलाई,
खकनार, ऑल ईज वेल हॉस्पिटल एवं एप्पल हॉस्पिटल स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों से अपील की गयी है कि इन टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
Tags
बुरहानपुर समाचार