बुरहानपुर चाइल्ड लाइन को मिले तीन गुमशुदा बच्चे

बुरहानपुर - शनिवार को रात्री 09.51 बजे थाना लालबाग से एस आई अंकिता भूरिया ने चाइल्ड लाइन को तीन गुमशुदा बच्चो के मिलने की सूचना दी। 
सुचना मिलने के पश्चात चाइल्ड लाइन सदस्य अभिलाषा चौबे एवं फ्रैंक एंथोनी लालबाग पुलिस थाना पहुंचे तथा तीनो बच्चों की सुपुर्दगी लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर रेखा भोंडवे की अनुमति पर रात्रि 11:30 बजे वन स्टॉप सेंटर में अस्थाई आश्रय पर रखा गया। 
बाल कल्याण समिति जिला उज्जैन प्रभारी बुरहानपुर के आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post