कोरोना संक्रमित मरीजों के घर और आस- पास के क्षेत्रों को फिर से सैनिटाइज किया जाने लगा है।
संक्रमितों के घर के बाहर कोविद 19 के पोस्टर चस्पा किये जा रहे है। विदित हो कि कोरोना के मरीज घटने पर नगर निगम ने सैनिटाइज़ेशन बंद कर दिया था।
जिले में कलेक्टर महोदय व आयुक्त के निर्देश पर पूरे 48 वार्ड में विशेष सफ़ाई अभियान जैसे नाली साफ़ करवाना,दवाई का छिड़काव आदि किया जा रहा है।
कल कमल टाकीज से लेकर गांधी चौक की समस्त नालियों की सफाई अभियान चला।
Tags
बुरहानपुर समाचार