भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 41वां स्थापना दिवस,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घरों पर लगाया पार्टी का झंडा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिलेभर के सभी 10 मंडलो में बूथ स्तर पर स्थापना दिवस के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे पार्टी संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमो की शुरुआत हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने उदबोधन में पार्टी के इतिहास एवं विचारधारा से कार्यकर्ताओ एवं आमजन को अवगत कराया। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना। सम्बोधन के पश्चात समस्त कार्यकर्तागण कार्यक्रम स्थल से सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ के निवास पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए निकले।
जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पूर्व सांसद स्व नंदकुमार सिंह चौहान, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी, मीसाबंदी अरुण शेंडे, ज्ञानेश्वर मोरे, रतनलाल हासानंदानी, प्रकाश क़ानूगो, जगदीश कपूर के निवास पर पहुंचकर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके निवास पर पार्टी का ध्वज लगाया। पार्टी के समस्त 10 मंडलो लोकमान्य तिलक मंडल, सरदार पटेल मंडल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, शाहपुर, बहादरपुर, दरियापुर, खकनार, नावरा, नेपानगर तथा धूलकोट में भी सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। वरिष्ठजनो के निवास पर पार्टी का झंडा लगाया गया। जिलाध्यक्ष के आव्हान को ध्यान में रखते हुए नो मास्क नो इंट्री का नियम लागू किया गया। सोशल डिस्टेंस का पालन कर आयोजन किया गया। इस दौरान जगदीश कपूर, युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, मुकेश शाह, मंडल अध्यक्ष संदीप मुंशी, विपुल कानगो, चंद्रेश भाले, मुकेश सुगंधी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post