भारत सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा दी है। कोविन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। इसका फायदा यह है कि टीकाकरण केंद्र में पंजीयन नहीं करना पड़ता और जल्दी-जल्दी टीकाकरण हो जाता है। इसके बाद भी हालत यह है कि मध्य प्रदेश में सिर्फ छह फीसद लोग ही ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद टीका लगवाने के लिए पहुंचे है। बाकी लोग सीधे टीकाकरण केंद्र में पहुंच रहे हैं। इसका नुकसान यह है कि टीकाकरण केंद्रों में पंजीयन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है।
Tags
प्रदेश समाचार