सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर में 11 और 12 अप्रैल को बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय 12 अप्रैल को अमावस्या पर नर्मदा स्नान व ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लिया है। भीड़ नियंत्रण के लिए 10 अप्रैल की रात से ही ओंकारेश्वर पहुंच मार्ग पर बेरिकेडिंग कर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पुनासा एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने बताया कि कलेक्टर के माध्यम से महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए जिलों सहित आसपास के जिलों को इस संबंध में भी पत्र जारी कर दिया गया है।
Tags
प्रदेश समाचार