बुरहानपुर - 9 अप्रैल, 2021/- जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु स्वयं कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे है।
आज उन्होंने नेपानगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान होम आईसोलेशन तोड़ने पर प्रभु जैसवाल एकता नगर पर FIR के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने दो नये कंटेनमेंट एरिया बनाने के निर्देश दिये जिसमें व्यापारी कॉलोनी और ई टाइप शामिल हैं।
फीवर क्लिनिक में जांच हेतु आ रहे व्यक्तियों की सावधानी पूर्वक जाँच करने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र, नगर पालिका परिषद नेपानगर अंतर्गत साडा कॉलोनी ई टाइप, सी टाइप, मातापुर बाजार, वृंदावन कॉलोनी, मनोज टॉकीज चौराहा, शासकीय सामुदायिक हॉस्पिटल भवन, सात पायरी का निरीक्षण किया।
लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 5 दुकानदारों पर FIR
भ्रमण के दौरान 6 बजे के बाद दुकान खुली रखने पर 5 दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक चौहान, तहसीलदार श्री संुदरलाल ठाकुर, सीएमओ नेपानगर श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम, पुलिस विभाग, उड़नदस्ता टीम जिले के नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रवाना हुई।
Tags
बुरहानपुर समाचार