कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में एक और मृत्यु दर्ज...जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 33 हुई

बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है।     
मृतक ग्राम सिंधपुरा का रहने वाला 59 वर्षीय पुरूष था।
जिसकी दिनांक 13 अप्रैल 2021 को बुखार एवं कमजोरी की शिकायत होने पर जांच करायी गयी जिसमें वह कोरोना पॉज़िटिव पाया गया।
रिपोर्ट आने पर 13 अप्रैल को जिला चिकित्सालय कोविड सेंटर बुरहानपुर में भर्ती हुआ ।
कोविट संक्रमण के साथ ही मरीज को शुगर ,हाइपरटेंशन व ह्रदय से सम्बंधित समस्या भी थी ।
कोविड प्रोटोकॉल के अनूसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया ।
दिनांक 17 अप्रैल को निमोनिया एवं अन्य समस्या बढ़ने से उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई ।

इस प्रकार अब तक कुल 33 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में अपनी जान गंवा चुके हैं।

जिले के कोरोना बुलेटिन के अनुसार -

वर्तमान में कल तक जिले में कल 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

जिनमें 18 पुरूष और 10 महिला संक्रमित हैं। संक्रमितों में 17 वर्ष के युवक से लेकर 63 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं। 

अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1807 हो गई है ।

पिछले 24 घंटो में 24 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं यानी अभी तक कुल 1546 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

फिलहाल जिले में 227 मरीज एक्टिव है। 

होम आइसोलेशन में लोगों की कुल संख्या 196 है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post