बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है।
मृतक फोपनार का रहने वाला 54 वर्षीय पुरूष था। जो दिनांक 29 मार्च 2021 को बुखार एवं कमजोरी की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में भर्ती हुआ ।
भर्ती के समय ऑक्सीजन सेचुरेशन 60℅ होने के कारण तत्काल उसे टीसीएच खंडवा रेफर कर दिया गया।
दिनांक 29 मार्च 2021 को खंडवा में भर्ती के समय उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 50℅था ।
दिनांक 2 अप्रैल 2021 को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव दर्ज की गई। कोविट संक्रमण के साथ ही मरीज को किडनी से सम्बंधित समस्या भी थी ।
कोविड प्रोटोकॉल के अनूसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया ।
दिनांक 4 अप्रैल को निमोनिया एवं किडनी के काम ना करने से उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई ।
इस प्रकार अब तक कुल 32 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा आज दिनांक 9 अप्रैल शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार -
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈