नई दिल्ली - भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। इसी के साथ देश में पिछले चार दिनों में ये तीसरा दिन है जब कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59,258 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि 685 मरीजों की मौत भी हुई है।
इसी के साथ देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 66 हजार 862 हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393 मरीज ठीक भी हुए हैं।
Tags
राष्ट्रीय समाचार