भोपाल: मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 4,043 पॉजिटिव केस मिले हैं और 13 मौतें हुई हैं. राज्य में पॉजिटिविटी रेट 12% पहुंच गई है. राज्य में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 4086 पहुंच गया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक केस मिले हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक बार फिर जोर देकर कहा कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं. लेकिन स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हुई तो लॉकडाउन लगाना अंतिम विकल्प होगा.
Tags
प्रदेश समाचार