बुरहानपुर - चाइल्ड लाइन बुरहानपुर द्वारा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेफ्टी वॉक कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें चाइल्ड लाइन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, एवं नगर निगम के कर्मचारियों के साथ शहर के चिन्हित स्थानों पर निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम को मिली महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, टीम द्वारा महिलाओं की समस्याओं को नोट किया गया। तथा आंगनवाड़ी में किशोरी बालिकाओं को चाइल्ड लाइन 1098, बालश्रम, बाल विवाह आदि विषयो पर जानकारी दी गई।
इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारि कर्मचारी, नगर निगम के कर्मचारि तथा पुलिस कर्मचारी सहित लगभग 90 बच्चे 44 महिलाएं,26 पुरुष उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार