सेवासदन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

बुरहानपुर - सेवासदन महाविद्यालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्तावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह, अध्यक्ष सेवासदन षिक्षा समिति की अध्यक्षता एवं श्री नरेन्द्र पटेल, अतिरिक्त जिला न्यायधीश के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। विषिष्ट अतिथि के रूप में सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम से स्वाति दीदी एवं साक्षी दीदी उपस्थित रहीं। 
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं मंचासीन विषिष्ट महिलाओं को शाॅल, श्रीफल भेंट कर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनिल कापड़िया ने महिला दिवस का महत्व बतलाते हुये महिलाओें को शुभकामनाएं प्रेषित की। 
 अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ने नामचीन महिलाओं का उल्लेख करते हुए उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। आपने कहा कि महिलाएं सेकेण्डरी नहीं प्रायमरी हैं। दुनिया की आधी आबादी का शीर्षस्थ प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं ने अपनी महत्ता को प्रतिपादित किया है।
मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते स्वतंत्रता से पूर्व एवं वर्तमान में लागू कानूनों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को मिलने वाली विधिक सहायता एवं पीड़ित प्रतिकर योजनाआंे से अवगत कराया।
 स्वाति दीदी ने आध्यात्मिकता से आत्मबल संवर्धन हेतु प्रेरित किया। 
 कार्यक्रम के अंत में सेवासदन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहन सोनी ने आभार व्यक्त किया। 
 उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालयीन प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण  एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post