बुरहानपुर - हमारे शहर में ऐसे कई मरीज हैं जिन्हें मेडिकल उपकरण की आवश्यकता तो हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे इसे खरीद नहीं सकते।
ऐसे मरीजों की मदद के लिए शहर के कुछ लोग मिलकर एक मेडिकल उपकरण बैंक शुरू करने जा रहे हैं।
इसमें बैसाखी, व्हील चेयर,ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, वॉकर, वाटर एंड एयर बैड सहित कई तरह का सामान जुटाकर जरूरतमंदों को दिया जायेगा। जो उपयोग पश्चात वापिस ले लिया जाएगा।
संस्था के संरक्षक डॉ. पी के जायसवाल ने बताया कि इसमें परिवारों से कुछ ऐसे चिकित्सा सहायता उपकरण जो कुछ समय बाद उस परिवार के लिए अनुपयोगी हो जाते हैं, और घर में रखे रहते हैं। ऐसे उपकरण घरों से संग्रहित कर जरुरतमंद मरीजों को उपयोग हेतु नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार