बुरहानपुर - शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व उधोग पति श्री दिनेश भाई शाह का निधन हो गया है।
श्री दिनेश भाई शाह शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान नेहरू मोंटेसरी व चिकित्सा संस्थान मातृ सेवा सदन (आरोग्य सेवा मंडल) के अध्यक्ष व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य थे। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन में अच्छी व बेहतर सुविधाएं बुरहानपुर को मिली हैं।
वह अनेकों शासकीय व गैर शासकीय संस्थाओं में सम्मानित पदों पर रहे।
शहर के विकास व पर्यटन के प्रति सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे,व अनेकों मंचों से बुरहानपुर के विकास की आवाज़ प्रमुखता से उठाते रहे।
विगत कई दिनों से श्री शाह अस्वस्थ चल रहे थे।
श्री दिनेश भाई शाह का अचानक यूं चले जाना शहर के लिए बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति 🙏
Tags
बुरहानपुर समाचार