जिले में आज 14 पॉज़िटिव केस...,लोगों की लापरवाही बढ़ी...तो प्रशासन ले सकता है कठोर निर्णय

बुरहानपुर - स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत रूप से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 6 मार्च को आई रिपोर्ट में 14 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आयी हैं।
इन संक्रमितों मे 4 महिला हैं और 10 पुरूष हैं।
अधिकांश संक्रमित शिकारपुरा, इतवारा,लखेरवाडी,बहादरपुर, संजय नगर,राजपुरा,रास्तीपुरा,इंदिरा कॉलोनी, शाह बाजार,नेपानगर,भातखेड़ा और शेखापुर आदि क्षेत्रों से हैं।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मरीजों की सुविधा हेतु फीवर क्लीनिक(ताप्ती हॉस्पिटल) में सेंपल जांच की संख्या बढ़ा दी गयी है।
कोरोना को लेकर प्रशासन शख़्त है और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन शख़्ती से निपट रहा है।

प्रशासन ने सभी से यह अपील की है की अपने घरों में रहें,अफवाहों से बचें एवं प्रशासन द्वारा दी गई दिशा निर्देशों का पालन करें।


मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post