बुरहानपुर - कल दिनांक 4.2.2021 को मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रभात झा बुरहानपुर पहुंचे,वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के निवास,बोहरड़ा पहुंचे और उनके पूज्य पिता स्वर्गीय श्री नत्थू पूना पाटिल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपने पेज पर अपने भाव व्यक्त करते हुए एक लेख लिखा कि...पार्टी के प्रति समर्पण के भाव किस प्रकार के होना चाहिये, उन्होंने श्री ज्ञानेश्वर पाटिल का उदाहरण रखते हुए बताया कि वह किस तरह के समर्पित कार्यकर्ता हैं उसका ताजा उदाहरण हाल ही में जब सांसद नंदू भैया की मृत्यु हुई तब वे अपने पिता की मृत्यु के बाद सीधे नंदू भैया के गांव शाहपुर पहुंचे एवं जब तक नंदू भैया की अंत्येष्टि नहीं हुई तब तक वहां की सारी व्यवस्थाओं से जुड़े रहे। नंदू भैया के बेटे एवं उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। ज्ञानेश्वर पाटिल अपने परिवार का दुख छोड़कर नंदू भैया जिनके जाने से पूरे निमाड़ में जन-जन दुखी थे उस दुख को सबसे बड़ा दुख माना समाज का दुख माना। ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं से भाजपा आज तक आगे बढ़ती रही है। हम सभी को आज इसी भाव को जीवित रखने की आवश्यकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार