खंडवा। किशोर नगर श्री हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन शुक्रवार 12 मार्च से शनिवार 20 मार्च तक होगा। यह जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन प. पू. आचार्य पं. मनोज उपाध्याय के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। संघ के पं. प्रेमनारायण तिवारी, हुकुमचंद चौहान, आरके चौरे, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, सुनील सोमानी, शिवनारायण लाड, प्रदीप तिवारी, निर्मल मंगवानी, देवाशीष साकल्ले, पं. राम उपाध्याय, दिनेश बरोले, श्रीराम कुशवाहा, भीम सिंह दरबार, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश तिवारी, किरण दुबे, माया सरावगी, मातृशक्ति आदि सहित संघ सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से भवसागर से पार लगाने वाली श्रीराम कथा का लाभ लेकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील की है।
Tags
बुरहानपुर समाचार