बुरहानपुर - निमाड़ ने नन्दू भैय्या के रूप में एक शानदार राजनेता, प्रखर वक्ता, कुशल संगठक,संवेदनशील व बेहतरीन इंसान और सकारात्मक सोच रखनेवाले एक महान नेता को खो दिया।
नन्दू भैय्या के असामयिक निधन ने पूरे प्रदेश व निमाड़ के जनमानस को शोक में धकेल दिया। राजनीति में भी क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी ने नन्दू भैय्या के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं उनके निजी सहायक श्री नरेंद्र शिंदे के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा शाहपुर स्थित पैतृक निवास से दोपहर 01बजे निकलेगी।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम
दोपहर नंदू भैय्याजी का प्रार्थिव शरीर सबसे पहले भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय मे दर्शनार्थ रखा जाने के बाद खंडवा पार्टी कार्यालय मे जनता के दर्शनार्थ रखा जावेगा।
आज ही के दिन शाम को शाहपुर स्थित बाड़े मे जनता के दर्शनार्थ रखा जावेगा साथ ही कल दिनांक 03 मार्च 2021 वार बुधवार को दोपहर 01 बजे अंतिम यात्रा श्री विक्रमसिंहजी चौहान के शाहपुर निवास स्थान से अंतिम शव यात्रा पैदल होते हुए भैरव बाबा चौराहा पहुचेंगी वहां से महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा के पास से प्रार्थिव शरीर रथ में रखकर वहा से बड़ा बाजार,से सुनिल मेडिकल होते हुए भोई मोहल्ला से श्यामराव गनपत की दुकान से शिवाजी गेट से मुख्य मार्ग से नए बस स्टेण्ड होते हुए स्वयं के खेत मे हम सबके लाडले नंदू भैयाजी के प्रार्थिव शरीर को पंचतत्व मे विलीन किया जावेगा !
ॐ शांति शांति शांति 🙏
Tags
बुरहानपुर समाचार