बुरहानपुर 27 मार्च, 2021- शासन से प्राप्त नवीन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने आगामी दिवस में होली, धुलेण्डी, शब-ए-बारात, गुड फ्रायडे एवं ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों में प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थाना अनुसार मजिस्ट्रेट एवं सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन्हें सौंपे कार्य दायित्वः-
आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हेमलता सोलंकी, पुलिस अधिकारी श्री ए.पी.सिंह थाना प्रभारी लालबाग क्षेत्रान्तर्गत,
तहसीलदार बुरहानपुर श्री मुकेश काशिव, थाना प्रभारी श्री जानोदिया थाना कोतवाली अंतर्गत,
नायब तहसीलदार सुश्री कन्नोजिया, थाना प्रभारी श्री राजेश दुबे शिकारपुरा क्षेत्रान्तर्गत,
प्रभारी तहसीलदार श्री सुंदरलाल ठाकुर, थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह थाना नेपानगर क्षेत्रान्तर्गत,
नायब तहसीलदार सुश्री अंसारी, थाना प्रभारी श्री विक्रम सिंह बामनिया निम्बोला क्षेत्रान्तर्गत,
तहसीदार श्री संजय बाघमारे, थाना प्रभारी श्री के.पी.धुर्वे थाना खकनार क्षेत्रान्तर्गत,
नायब तहसीलदार श्री परमार, थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र इंगले गणपति नाका क्षेत्रान्तर्गत,
नायब तहसीलदार श्री रावत, थाना प्रभारी श्री कमलेश यादव शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत तथा संबंधित अन्य सहायक अधिकारियों को क्षेत्रवार कार्य दायित्व सौंपे गये है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने निर्देशित किया है कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सौंपे कार्य दायित्वों का निर्वहन बेहतर रूप से संपन्न करना सुनिश्चित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार
