बुरहानपुर - कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के ग्राम शेखापुर में आज शनिवार रात 12 बजे तक लाकडाउन लगाया था लेकिन शनिवार देर शाम को कलेक्टर ने आदेश जारी कर दो दिन के लिए लाकडाउन और बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि शेखापुर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने 25 मार्च से 27 मार्च रात 12 बजे तक दो दिन का लाकडाउन लगाया था, लेकिन आज शाम को आदेश जारी कर कलेक्टर ने 2 दिन का लाकडाउन और बढ़ा दिया है।
आदेश दिनांक 27/03/2021 की रात्रि 12.00 बजे से दिनांक 29/03/2021 की रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावशील रहेगा ।
जिसके चलते गांव की सीमा सील कर दी है गांव में किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नही है।
आदेश निम्न पत्र के अनुसार हैं 👇
Tags
बुरहानपुर समाचार