मध्य प्रदेश मीडिया संघ की जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन..पीड़ित मज़दूर को न्याय व पत्रकार पर झूठे आरोप वापस हों

बुरहानपुर - मध्य प्रदेश मीडिया संघ की जिला इकाई ने आज दोपहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन, पीड़ित मज़दूर को न्याय दिलाने और निर्दोष पत्रकार पर झूठे आरोप को वापिस लेने सम्बंध में था।
दरअसल बुरहानपुर के नेपानगर में रहने वाले 25 वर्षीय मनोहर पवार नेता मिल के प्लांट में काम करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसके चलते उनके रीड की हड्डी में गैप आ गया है और वह ठीक से चल फिर भी नहीं पा रहे हैं उसी को लेकर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी तरफ पीछे मुड़कर नहीं देखा और ना ही कोई बकाया सैलरी दी मनोज पवार के पिताजी नेपानगर में चाय का ठेला चलाते हैं इस दरमियान उन्होंने नेपानगर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजेश जाधव से इस पूरे मामले पर चर्चा की तो राजेश यादव ने इस मामले को उठाकर पीड़ित को न्याय दिलवाने का जिम्मा लिया लेकिन विगत दिनों पीड़ित मनोहर पवार और पत्रकार राजेश जाधव पर उल्टा कंपनी के अधिकारियों के शिकायत पर नेपानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसके विरोध में मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिला इकाई ने एसपी राहुल कुमार लोधा को एक ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश मीडिया संघ की जिला इकाई ने मांग की है कि इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिया जाए और पत्रकार साथी राजेश जाधव पर जो मामला दर्ज किया है उसे खत्म किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post