भोपाल - मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को काबू में करने के लिए सरकार ने और सख्ती करने का ऐलान कर दिया है।
भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बाद अब राज्य के 7 शहरों में रविवार का लॉकडाउन लगा दिया गया है।
◆ भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बाद अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में भी रविवार का लॉकडाउन रहेगा।
◆ शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।
◆ लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं, उद्योग इकाइयों के श्रमिकों, कर्मचारियों और औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद व बीमार व्यक्तियों के परिवहन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आने और जाने तथा परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए छूट रहेगी।
◆ इन सात शहरों में 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज में शिक्षण बंद रहेगा। सभी परीक्षाएँ पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। इनमें प्रतियोगी परीक्षाएँ भी सम्मिलित हैं। परीक्षार्थी तथा परीक्षा के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को आने-जाने में कोई अवरोध नहीं रहेगा।
◆ त्योहार में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया।
◆ त्योहारों से पहले जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हो बैठक।
◆ होली पर गेर और अन्य समारोह पर भी रोक रहेगी।
◆ कोषालय,रजिस्ट्री के कार्यालय 28 को खुले रहेंगे।
◆ मध्यप्रदेश में ऐसे जिले, जहां रोज 20 से ज्यादा कोविड केस आ रहे हों, उन जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब, जिम और सिनेमाघर बंद रहेंगे।
◆ शादी समारोह में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
◆ शवयात्रा में 20 लोग ही शामिल होंगे।
◆ उठावने और मृत्युभोज में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति।
◆ रेस्टॉरेंट में बैठकर खाना खाने पर रोक, पार्सल कर ले जाने की रहेगी सुविधा।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈