बुरहानपुर - आज जिला अस्पताल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ कोविड वेक्सीनेशन सेन्टर के स्टाफ का पुष्प देकर सम्मान किया।
सीएमएचओ डॉ एमपी गर्ग सहित अन्य डाक्टर, नर्स और समस्त कर्मचारियों का सम्मान किया। श्री पाटिल ने बताया कोरोना काल में संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग के अमले ने लाखों लोगों को संक्रमण से बचाया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार जनता की सेवा में जुटे हैं।
साथ ही आज जिला अस्पताल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी ने जिला अस्पताल में कोविड वेक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाया। श्री पाटिल ने बताया अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस दौरान महिला मोर्चा ने श्री ज्ञानेश्वर पाटिल का भी पुष्प देकर सम्मान किया।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सतीश देशमुख जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती करुणा भटट, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कविता मोरे, श्रीमती सावित्री बत्रा, श्रीमती रत्ना बारी, श्रीमती वीणा पाटीदार, श्रीमती संगीता भावसार, श्रीमती डॉ किरण ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री योगेश्वर चौधरी, श्री सुभाष मोरे उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार