बुरहानपुर/25 मार्च, 2021/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण बुरहानपुर जिले में सभी हाट-बाजार पूर्णतः प्रतिबंधित किये गये है।
उक्त आदेश में आशिंक संशोधन करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खकनार/बुरहानपुर से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार चिन्हित ग्राम पंचायत में कोविड-19 की निर्धारित शर्ताे का पालन करने की शर्त पर हॉट-बाजार खुलने हेतु छूट/अनुमति दिनांक 01/04/2021 तक बढ़ाई गई है।
उक्त अवधि के पश्चात जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों के आधार पर आदेश में आवश्यक संशोधन किया जावेंगा।
जनपद पंचायत खकनार के अंतर्गत लगने वाले हॉट बाजार -
तुकईथड मंडी प्रागंण दिन गुरूवार, खकनारकला अ.शरीफ अ.अजीज एवं अ.हनीज अ.रसिद के खाली खेत में पुलिस थाने के सामने (ग्रा.पं.जामन्या) दिन सोमवार, सिरपुर में नया हाट बाजार ग्राम शिकारपुरा में दिन शनिवार, दाहिंदा में श्री त्रयंबकराव जोशी के स्वयं के खेत में दिन शनिवार, देढतलाई मांगीलाल सेठ के खेत में गांव के बाजू में दिन रविवार, देवरीमाल में प्रा.शा.देवरीमाल के ग्राउंड अंबाडा रोड पर दिन सोमवार, सारोला में सचिन वाघे, गिरधर राजाराम, प्रमोद वसंतराव के निजी खेत की भूमि पर दिन बुधवार, अंबाडा में मानुबाई पति महेश्वरी के खाली भूमि साप्ताहिक हाट बाजार के उपर वाली खाली भूमि दिन गुरूवार तथा दिन गुरूवार को सीवल हाट बाजार के पीछे शिवमंदिर ट्रस्ट की भूमि पर हॉट बाजार लगाने की अनुमति है।
जनपद पंचायत बुरहानपुर के अंतर्गत लगने वाले हॉट बाजार -
बहादरपुर में पातोंडा रोड सुत मील के पास दिन रविवार, भावसा में सामुदायिक भवन के पास दिन बुधवार, दर्यापुरकला में गांव के बाहर बस स्टेेण्ड पर दिन रविवार, बोरीबुजुर्ग में गांव के बाहर रोहणी रोड पर दिन शनिवार.,जसौंदी में गांव के बाहर पानी की टंकी के पास दिन सोमवार को हॉट बाजार लगाने की अनुमति है।
Tags
बुरहानपुर समाचार