बुरहानपुर। ‘मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क‘ जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जनप्रतिनिधियों के साथ बुरहानपुर के कमल तिराहा से किया।
प्रातः11 बजे सायरन बजने के साथ जन-सामान्य को कोरोना से बचाव के लिए संकल्प भी दिलाया। बिना मास्क के निकलने वाले लोगों को मास्क वितरित किए। तत्पष्चात श्रीमती चिटनिस ने शनवारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगी भीड़ को देखते हुए स्वयं सोषल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मास्क वितरित किए और बैंक प्रबंधक को सोषल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु गोल घेरे बनाने, पार्किंग व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्थाएं करने की बात कही।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह आपको सावधान करने का अभियान है! यह आपको याद दिलाएगा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोज घूम-घूम कर लोगों को मास्क लगा रहे है। अगर मुख्यमंत्री रोड पर घूमकर लोगों को जागरुक कर सकता है, तो क्या आप सभी की जिम्मेदारी नहीं है अपना कर्तव्य पूरा करने की?
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से बचाव के लिए अत्याधिक सतर्कता की जरूरत है। पॉजीटिव मिलने वाले प्रकरण बढ़ रहे हैं। हम सभी को सावधान रहना होगा। हमें मास्क लगाकर इसके संक्रमण को रोकना है। अपने लिए, अपनों के लिए, समाज के लिए हमें जागरुक रहना होगा। मास्क लगाने से हम 90 प्रतिशत तक अपने आप को कोविड-19 से सुरक्षित कर सकते हैं। इन उपायों मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार साबुन अथवा सेनेटाईजर से हाथ साफ करने से हम कोरोना से बच सकते हैं। यदि लापरवाही करते हैं तो अपने, अपने परिवार, अपने जिले, प्रदेश और देश के लिए हम खतरा पैदा करेंगे। स्थिति भयावह न हो, इसलिए प्रत्येक नागरिक कोरोना से अपना बचाव करे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सामाजिक संगठन, धर्मगुरु इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने जन-सामान्य को ‘मेरी होली-मेरे घर‘ के संबंध में भी जानकारी दी। त्यौहारों पर भीड़ न हो। ‘मेरी होली-मेरे घर‘ का पालन हो। प्रत्येक दुकान के बाहर सर्किल (गोले) निर्मित कर सुरक्षा रखी जाए। दुकानदार अपनी दुकान में सैनिटाइजर अवश्य रखें, स्वयं मास्क पहनें और ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित करें। अपनी एवं बाकी सभी की सुरक्षा हमारा दायित्व है। सिर्फ सरकार यह कार्य नहीं कर सकती। जन-सहयोग से ही हम कोरोना वायरस को परास्त कर पाएंगे।
‘मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क‘ अभियान के तहत श्रीमती चिटनिस ने अपनी सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए सभी से अपील की कि, कोरोना केस पुनः बढ़ने लगे है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का प्रयोग करते रहे, आवश्यक रूप से भीड़ ना लगाए, समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं, मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा, खुद सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। मास्क लगाएं एवं अन्य लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जो मास्क नहीं खरीद सकते, उनको मास्क देकर उनकी सहायता करें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, अधिवक्ता शाकिर साहब, सुधीर खुराना, षिवकुमार पासी, रूद्रेष्वर एंडोले, किषोर राठौर, करूणा भट्ट, किरण रायकवाड़, अषोक कुरील सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार