बुरहानपुर - चाइल्डलाइन बुरहानपुर द्वारा ग्राम भावसा की शासकीय हाई स्कूल में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को चाइल्ड लाइन से टीम मेंबर पवन पाटील द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 की जानकारी दी गई ओर कहा गया की कोई भी बच्चा मुसीबत में हो तो चाइल्ड लाइन 1098 पर कॉल करे। जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर जल संरक्षण के विभिन्न तरीके बताए जिसमें प्रत्येक बच्चा अपने घर के नल को टोंटी लगाए ओर घर के निकासी के पानी के संग्रहण करने हेतु सोख्ता गढ्डा बनाए।
साथ ही साथ वृक्षारोपण करने हेतु भी प्रेरित किया व कहा गया कि अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाए। जिस पर छात्र छात्रा आे द्वारा सहमति दी गई। कार्यक्रम के दौरान लगभग 55 छात्र छात्राएं, स्कूल टीचर, चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक हरीश महाजन, सदस्य पवन पाटील फ्रैंक एंथोनी, अक्षय महाजन एवं दुर्गा मुझालदा उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार