बुरहानपुर - कोरोना से आज एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है। मृतक 65 वर्षीय प्रतापपुरा बुरहानपुर का रहने वाला था।
जो कि नगरनिगम के लिए बाजार कर वसूली ठेकेदारी का काम करता था, पिछले कई दिनों से घर पर ही थे।
दिनांक 11 मार्च को उनका रावेर, महाराष्ट्र के आसपास शादी में जाना हुआ था,सम्भवतः वही कोरोना संक्रमण मिला होगा।
दिनांक 15 मार्च से उनको सर्दी एवं बुखार की शिकायत हुई ,जिसका स्थानीय स्तर से उपचार करवाते रहे, सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें दिनांक 18 मार्च को एप्पल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जांच में शुगर और कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दिनांक 19 मार्च को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया , उनको ऑक्सीजन सेचुरेशन अत्यधिक कम होने से दिनांक 20 मार्च को खण्डवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां उपचार हेतु भर्ती किया जाकर और उपचार के तुरंत पश्चात मरीज की दोपहर 12:10 बजे मृत्यु हो गई।
अब तक कुल 29 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में अपनी जान गंवा चुके हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार