कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में एक और मृत्यु दर्ज...जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 30 हुई

बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है।     
इस प्रकार तीन दिन में लगातार तीन मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में दर्ज हो गयी हैं।
मृतक 78 वर्षीय, इतवारा बुरहानपुर का रहने वाला था।
दिनांक 15 मार्च को तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था और 17 मार्च को जांच में कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दिनांक 19 मार्च को इंदौर के SNS हॉस्पिटल में उपचार के दौरान  मृत्यु हो गई।
बताया गया है कि मृतक को पहले से शुगर,हाइपरटेंशन और ह्रदय रोग भी थे।
अब तक कुल 30 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में अपनी जान गंवा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा आज दिनांक 22 मार्च शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार -
बुरहानपुर जिले में पिछले 24 घंटों में फिर 18 नए मामले सामने आये हैं।, टोटल पॉजिटिव केस की संख्या 1241हो गयी है।
वहीं पिछले 24 घंटों में 21 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं , इस प्रकार स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1087 पर पहुंच चुका है।
कुल एक्टिव केस की संख्या 124 है।पिछले 24 घंटों में एक मौत दर्ज होने से, मौत का कुल आंकड़ा 30 हो गया है।
आज दिनांक तक कुल 68311 सैम्पलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से पॉज़िटिव प्रकरणों का प्रतिशत 1.82 ℅ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post