डाकवाडी निवासी चिकित्सक के घर दे रात लगी भीषण आग

बुरहानपुर  - यूनानी महाविद्यालय में प्रोफेसर एवं डाकवाडी में निजी चिकित्सक डॉ. ब्रज मोहन गुप्ता के तीन मंजिला मकान में कल देर रात आग लग गयी। 
आग शनिवार रात लगभग 2.30 बजे के करीब लगना बताया जा रहा है।
आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ धुंआ धुंआ फैल गया और अफरा तफरी मच गई।
घर के लगभग 8 सदस्यों ने पड़ौस की मंज़िल पर कूद कर जान बचाई।
उनके घर से धुआं निकलते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ौस के लोगों और क्षेत्र वासियों ने मिलकर सहायता की व आग बुझाने में मदद की।
लोगों ने आग फैलती देख तुरंत नगर निगम फायर विभाग को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियों ने काफी मेहनत से आग पर काबू पा लिया। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई पर बहुत नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post