यात्रा, नौकरी या अन्य कारणों के लिये जांच रिपोर्ट (रैपिड एंटीजेन किट) सोमवार से जिला चिकित्सालय में की जायेगी

बुरहानपुर - 20 मार्च, 2021/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन व्यक्तियों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट चाहिए अर्थात ऐसे व्यक्ति जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार नहीं है, और उन्हें यात्रा, जॉब या अन्य कारणों के लिए रैपिड एंटीजेन किट जांच रिपोर्ट की आवश्यकता है। 
वे जिला अस्पताल के ए.एन.एम.टी. सेंटर से रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है। 
दिवस सोमवार दिनांक 22 मार्च, 2021 से उनकी जांच जिला चिकित्सालय के ए.एन.एम.टी. सेंटर में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जायेगी। 
निर्धारित प्रपत्र में उन्हें रिपोर्ट उसी जगह से मिलेगी जहाँ कोविड का सेम्पल दिया है। 
इससे ताप्ती फीवर क्लीनिक में आने वाले संक्रमित मरीजो के सम्पर्क से भी बचाव होगा आमजन इस सुविधा का लाभ ले सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post