बुरहानपुर 16 मार्च, 2021/- कार्यपालन यंत्री (शहर) म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि.बुरहानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर संभाग बुरहानपुर अंतर्गत विधुत संबंधी आवश्यक कार्य होने के कारण कल 17 मार्च, 2021 को प्रातः 8 बजे से दोहपर 3 बजे तक विधुत प्रवाह बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि 33/11 केव्ही उप केन्द्र आजाद नगर पर स्थापित 5 एम.व्ही.-ए पावर ट्रांसफार्मर से आईल लिकेज होने के कारण उसे बदलने का कार्य किया जायेगा।
जिसके कारण आजाद नगर उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्र अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, टीआईटी कॉलोनी, हनुमान साईजिंग, आलमगंज क्षेत्र, सिंधीपुरा गेट, आजाद नगर चौराहा क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के.एल. लाईन बड़ी मजार, लोहारमंडी क्षेत्र, सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला, गुजराती स्कूल, कांच मंदिर क्षेत्र,, सरदार पटेल कॉलोनी, खैरखानी वार्ड, उदासीन आश्रम, नागझीरी घाट क्षेत्र, ईतवारा क्षेत्र, बंगड़ीवाला क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद, कड़वी बाजार क्षेत्रों का विधुत प्रवाह बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
.
Tags
बुरहानपुर समाचार