बुरहानपुर में आज 24 नये कोरोना संक्रमित मिले...,महाराष्ट्र बॉर्डर और रेल्वे स्टेशनों पर टीम कर रही निगरानी

बुरहानपुर (15.3.2021)- जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट भी सक्रिय हो चुकी है।

सोमवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 13 साल से लेकर 72 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।

अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।

इन संक्रमितों में - 10 महिला और 14 पुरुष संक्रमित है।

अधिकांश संक्रमित सिंधी बस्ती,शाहपुर,मिल चाल लालबाग, लालबाग रोड़, किला पुलिस लाइन, प्रतापपुरा, नेपानगर आदि क्षेत्रों से हैं।

कलेक्टर ने संक्रमण को रोकने के लिए अनेक निर्देश दिए हैं जैसे चैक पोस्ट की सतत निगरानी हो रही है,हॉट बाज़ारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post